लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एक अवशेष खोजी ने ब्रिटेन में दफन किए गए 14,000 से ज्यादा सैनिकों के डॉग टैग पाए हैं। यह उन सैनिकों के डॉग टैग हैं, जो नारमैंडी चौकी पर लड़ाई में मारे गए थे।
द टेलीग्राफ की रपट के मुताबिक, डेन मैके (37) ने लंदन के पास इन सैनिकों के डॉग टैग के ढेर का पता लगाया।
रपट में कहा गया है कि मैके अब इन सैनिकों के संबंधियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं, जिनमें से कई युद्ध में मारे गए अपने प्रियजनों के अवशेष कभी नहीं हासिल कर पाए।
मैके ने कहा कि इनमें वे दिग्गज शामिल हैं, जो सैन्य पदक विजेता, युद्ध के कैदी हैं और जिनके बारे में सैन्य पत्रिकाओं में लिखा गया है।
उन्होंने कहा, “इनका मिलना ऐसा था मानो किसी ने चांदी से भरे संदूक का ढक्कन हटा दिया हो।”
ब्रिटिश सेना और कई सैन्य इतिहासकारों व पत्रिकाओं के सैनिकों के रिश्तेदारों को खोजने में मदद के उनके आग्रह को अस्वीकार किए जाने के बाद मैके ने कहा कि उन्हें एक वेबसाइट वार फोर्स रिकार्ड्स के जरिए एक सुराग मिला, जिससे उन्हें एक जीवित बचे पूर्व सैनिक फ्रेडरिक हेनरी बिल्स से जुड़ने में मदद मिली।
मैके पहले ही आठ डॉग टैग को सैनिकों के देश उनके परिवार के पास भेज चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath