वाशिंगटन, 6 नवंबर (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों का एक सम्मान समारोह लांस एंजिल्स के मोंटेरे पार्क सिटी हाल के सामने अमेरिकी और चीनी द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक स्थल पर आयोजित किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वार्षिक पूर्व सैनिक दिवस (11 नवंबर) अगले सप्ताह है। इससे पहले शनिवार को द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुके सैनिकों के प्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों और और लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया और अपनी बात रखी।
इस मौके पर पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों ने लोगों से युद्ध से बचने और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। इस समारोह में सुन यात-सेन के 150वीं जयंती मनाई गई, जिनके नेतृत्व में चीन में सामंतवाद विरोधी क्रांति हुई थी।
इस समारोह में अमेरिकी और चीनी द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक स्थल की छठी वर्षगांठ भी मनाई गई। यह द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी व चीनी नागरिकों और लोगों के बलिदान को समर्पित अपनी तरह का इकलौता स्मारक है।
dharmpath.com dharmpath