द्विभाषी फिल्म में साथ काम करेंगे हर्षवर्धन व सुधीर

चेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू और हिंदी में बनने जा रही फिल्म में लेखक व निर्देशक हर्षवर्धन और फिल्म ‘बागी’ के अभिनेता सुधीर बाबू साथ काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग मई से शुरू होगी।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह एक ऐसी फिल्म होगी, जिसकी पूरी शूटिंग विदेश में होगी। इतिहास पर आधारित यह फिल्म हिंदी और तेलुगू में बनेगी।”

हर्षवर्धन ने हाल ही में अभिनेत्री श्रीमुखी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के साथ निर्देशन में हाथ आजमाने की घोषणा की है।

सुधीर इससे पहले निर्देशक श्रीराम आदित्य की तेलुगू फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493