‘द अनडुइंग’ में एक साथ दिखेंगे हग ग्रैंट, निकोल किडमैन

लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हग ग्रैंट आगामी श्रंखला ‘द अनडुइंग’ में अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, छह कड़ियों वाली एचबीओ की यह श्रंखला जीन हांफ कोरेलिट्ज की किताब ‘यू शुड हेव नोन’ पर आधारित है।

इसकी कहानी ग्रेस सैक्स (किडमैन) पर केंद्रित है, जो अकेले रहती हैं। वह एक सफल चिकित्सक हैं। उनका एक समर्पित पति, जोनाथन (ग्रैंट) है, और एक बेटा भी, जो न्यूयॉर्क शहर के एक बड़े स्कूल में पढ़ता है।

ग्रैंट ने हाल ही में समीक्षकों द्वारा सराही गई मिनीसीरीज ‘अ वेरी इंग्लिश स्कैंडल’ और हिट फिल्म ‘पैडिंगटन 2’ में अभिनय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493