द. अफ्रीका दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में 3 नए चेहरे

सिडनी, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोस हाजलेवुड को आराम दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली पिचों को देखते हुए टीम में तीन तेज गेंदबाजों डेनियल वोराल, जोए मेन्नी और क्रिस टर्मेन को जगह दी गई है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा है कि यह तिकड़ी स्कॉट बोलैंड और जॉन हेस्टिंग्स के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में गेंदबाजी की बागडोर संभालेगी।

इन तीनों गेंदबाजों को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है।

मार्श ने कहा, “क्रिस, जोए और डेनियल ने पिछले साल घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। अभी हाल ही में उन्होंने आस्ट्रेलिया-ए टीम के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया है।”

उन्होंने कहा, “वह काफी युवा है जिनके सामने शानदार भविष्य है। वह टीम में चुने जाने के हकदार हैं।”

टीम:

स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉर्ज बेले, स्कॉट बोलैंड, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, जोए मेन्नी, क्रिस ट्रेमन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल वोराल, एडम जाम्पा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493