‘द आंसर’ 31 अगस्त को रिलीज होगी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। विक्टर बनर्जी अभिनीत ‘द आंसर’ 31 अगस्त को रिलीज होगी। यह योग गुरु परमहंस योगानंद के दिवंगत अमेरिकी भक्त जेम्स डोनाल्ड वाल्टर्स के जीवन पर आधारित है।

कैलिफोर्निया में आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानंद के साथ स्वामी क्रियानंद के अनुभव की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन पवन कौल ने किया है।

गोरखपुर में जन्में योगानन्द 1920 में अमेरिका चले गए थे और 1952 में अपनी मृत्यु तक उन्होंने अमेरिका में वहां क्रिया योग और ध्यान का प्रचार किया।

उनकी ‘ऑटोग्राफी ऑफ ए योगी’ को अध्यात्मिक क्लासिक माना जाता है, यह 1946 में रिलीज हुई थी।

फिल्म में विक्टर ने योगानंद की भूमिका निभाई है और फिल्म में अपनी प्रस्तुति के लिए उन्होंने इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रशंसा प्राप्त की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493