‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग 31 मार्च से

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार हंसल मेहता की ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होगी।

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार हंसल मेहता की ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होगी।

यह फिल्म मेहता द्वारा लिखित है। इसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मेहता ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आने वाले दिन रोमांचक होंगे क्योंकि अक्षय क्रू में शामिल होने वाले हैं। ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग 31 मार्च से शुरू होगी, जिसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की अगुवाई वाली एक बढ़िया कलाकारों की टीम होगी। नवोदित विजय रत्नाकर गुट्टा द्वारा निर्देशित, बोहरा ब्रदर्स द्वारा निर्मित और मयंक द्वारा खूबसूरती से रूपांतरित है।”

‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में अनुपम अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं।

फिल्म संजय बारू के इसी नाम के 2014 संस्मरण पर आधारित है।

अक्षय इसमें बारू के रूप में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493