‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाकिस्तान में रिलीज की मंजूरी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने मंगलवार को आगामी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को मामूली कट्स के साथ पाकिस्तान में रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 18 जनवरी को पाकिस्तान में रिलीज होगी।

सीबीएफसी के प्रमुख डेनियल गिलानी ने सोशल मीडिया के जरिए आईएएनएस को बताया, “मामूली कटौती के साथ फिल्म रिलीज को मंजूरी मिल गई है।”

विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं। यह पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू की एक किताब पर आधारित है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता जयंतीलाल गडा पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।

गडा ने आईएएनएस से कहा, “पेन स्टूडियो यह घोषणा करते हुए खुश है कि हमारी राजनीतिक फिल्म, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को पाकिस्तान से हरी झंडी मिल गई है। पाकिस्तानी फिल्म-दर्शक इसका आनंद लेंगे। मैं हमेशा से इमरान का प्रशंसक रहा हूं क्योंकि वे बहादुर क्रिकेटर हैं और अब मैं एक प्रधानमंत्री के रूप में भी उनका सम्मान करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को मंजूरी दे दी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493