द. कोरिया के स्ट्राइकर सोन का टोटेनहम के साथ नया करार

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के स्ट्राइकर सोन ह्युंग-मिन ने अपने क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के साथ एक नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब वह 2023 तक इस क्लब में बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में रूस में हुए फीफा विश्व कप में जर्मनी को हराने वाली दक्षिण कोरियाई टीम का हिस्सा थे।

सोन साल 2015 में बायेर लेवरकुसेन से निकलकर टोटेनहम में शामिल हुए थे। वह कोच मॉरिसियो पोचेतीनो के विए हैरी केन और मिडफील्डर डेले अली के साथ सबसे अहम खिलाड़ी बन गए।

टोटेनहम के लिए खेले गए 140 मैचों में सोन ने 47 गोल दागे हैं। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने क्लब के साथ इस नए करार के लिए हामी भर दी।

सोन ने टोटेनहम की वेबसाइट पर कहा, “यह एक अच्छा अहसास है। पिछले तीन सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा है।”

उन्होंने कहा, “हम जीतने और इतिहास बनाने के हकदार हैं। यह समय कुछ करने और खुद पर विश्वास करने का है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493