द. कोरिया में 3 साल पहले डूबी नौका निकालने की कोशिश जारी

साल 2014 में हुई इस दुर्घटना में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

समुद्री एवं मत्स्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नौका ‘सेवोल’ को साउथ जियोल्ला के जिंदो द्वीप में समुद्र तट से 2.4 मीटर ऊपर उठाई गई, जहां यह 16 अप्रैल, 2014 को डूब गई थी।

इस दुर्घटना में 304 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश हाईस्कूल के छात्र थे, जो जेजू द्वीप के रिसॉट में छुट्टियां मनाने जा रहे थे। इस नौका में डूबने वालों में नौ लोगों के शव नहीं मिले।

नौका को सतह से 13 मीटर ऊपर तक लाया जाना है। इसके बाद इसे जिंदो द्वीप से 90 किलोमीटर दूर मोप्को बंदरगाह ले जाया जाएगा।

नौका को बाहर निकालने का अभियान चीन की कंपनी ‘शंघाई साल्वेज’ ने बुधवार को शुरू किया था। मौसम अनुकूल रहा तो यह शुक्रवार तक पूरा जो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493