‘द गाजी अटैक’ का ट्रेलर बुधवार को जारी होगा

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि राना दग्गुबाती और तापसी पन्नू अभिनीत द्विभाषी फिल्म ‘द गाजी अटैक’ का ट्रेलर बुधवार को जारी होगा।

जौहर ने ट्वीट किया, “सामुद्रिक युद्ध पर आधारित भारत की पहली फिल्म ‘द गाजी अटैक’ का ट्रेलर कल जारी होगा।”

संकल्प रेड्डी निर्देशित यह फिल्म पाकिस्तानी पनडुब्बी ‘पीएनएस गाजी’ के रहस्यमय ढंग से डूबने के बारे में हैं।

फिल्म आंशिक रूप से संकल्प रेड्डी की लिखी किताब ‘ब्लू फिश’ पर भी आधारित है।

जहां राना नौसेना अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, वहीं तापसी शरणार्थी के रूप में दिखाई देंगी।

कहानी भारतीय पनडुब्बी ‘एस21’ के कार्यकारी अधिकारी और उनकी टीम के 18 दिनों तक पानी के अंदर रहने के बारे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493