‘द गुड नर्स’ में नजर आ सकते हैं एडी रेडमाएने, जेसिका चेस्टन

लॉस एंजिल्स, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका अभिनेत्री जेसिका चेस्टन और ब्रिटिश अभिनेता एडी रेडमाएने थ्रिलर फिल्म ‘द गुड नर्स’ में नजर आ सकते हैं। फिल्म में काम करने को लेकर दोनों से बातचीत की जा रही है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी सीरियल किलर/नर्स चार्ल्स कुलेन पर केंद्रित है। कुलेन की भूमिका रेडमाएने निभा सकते हैं और चेस्टन उस नर्स की भूमिका निभा सकती हैं जिसने कुलेन की बर्बरता का पर्दाफाश किया था। 2003 में गिरफ्तार होने से पहले कुलेन ने चालीस मरीजों की हत्या की थी।

‘द गुड नर्स’ की कहानी चाार्ल्स ग्रीबर की किताब ‘द गुड नर्स : अ ट्र स्टोरी ऑफ मेडिसिन’ पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन डेनिश निर्देशक टोबियास लिंडहोम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493