‘द ग्रेट वॉल’ में मजबूत महिला किरदार

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन फिल्म ‘द ग्रेट वॉल’ में चीनी अभिनेत्री जिंग टियांस द्वारा निभाए गए किरदार लिन माए को महत्व दिए जाने से खासा प्रभावित हैं।

टियान द्वारा लिन माए का सशक्त किरदार निभाने से प्रभावित डेमन का कहना है कि झेंग यिमोयू निर्देशित इस फिल्म को ‘द वीमेन एंड द वॉल’ के नाम से पुकारा जा सकता है।

फिल्म में लिन माए के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए डेमन ने कहा, “लिन माए आखिरकर पूरी सेना की जनरल इन चार्ज बन जाती है। वह बहुत शक्तिशाली महिला है। वह (विलियम-डेमन द्वारा निभाई गई भूमिका) फोरट्रेस सिटी में समय के अनुसार, पूरी तरह से बदलता है, और लिन माए के चरित्र के माध्यम से बहुत कुछ घटित होता है।”

अपने चरित्र की व्याख्या करते हुए टियान ने कहा कि लिन माए एक जनरल है जो चीनी सेना का नेतृत्व करती है। वह मजबूत, बहादुर, भरोसेमंद, दृढ़निश्चियी और साहसी है। एक महिल जनरल के रूप में वह नारी शक्ति है।

फिल्म ‘द ग्रेट वॉल’ यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा भारत में तीन फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493