लॉस एंजेलिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कुंग फू पांडा’ श्रृंखला की फिल्मों में मास्टर मंकी के किरदार को अपनी आवाज देने के बाद दिग्गज अभिनेता जैकी चेन एनिमेशन फिल्म ‘द नट जॉब 2’ में भी अपनी आवाज देंगे।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी ‘द नट जॉब 2’ के सीक्व ल में शहर के चूहों के गैंग के प्रमुख को अपनी आवाज देंगे। फिल्म में कैथरीन हीगल, माया रुडोल्फ, विल आरनेट और गैब्रियल इग्लेसियस भी हैं।
फिल्म के निर्देशक कैल ब्रंकर ने कहा, “हम ‘द नट जॉब 2’ के कलाकारों में जैकी चेन के भी शामिल होने की खुशी से घोषणा करते हैं।”
उन्होंने कहा, “जैकी चेन ने हमारी फिल्म में अपनी विशेष आवाज दी है और ऐसे प्रतिभाशाली, पुरस्कार विजेता अभिनेता और सांस्कृतिक आइकन के साथ काम करना सचमुच खुशी की बात है।”
जैकी फिल्म में शहर के चूहों के प्रमुख मिस्टर फेंग के लिए अपनी आवाज देंगे।
फिल्म अमेरिका में 19 मई, 2017 को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath