‘द नन’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखेंगी अकेला कूपर

लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पटकथा लेखक अकेला कूपर को ‘द नन’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखने की जिम्मेदारी दी गई है।

डेडलाईन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक ‘कंज्यूरिंग’ यूनिवर्स ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1.57 अरब डॉलर की कमाई की है। वहीं ‘द नन’ ने अकेले ही दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई 36.5 करोड़ डॉलर की है।

कूपर थ्रिलर और हॉरर फिल्म शैली को अच्छी तरह समझ चुकी हैं।

नेटफ्लिक्स मार्वल सीरीज के ‘ल्यूक केज’ पर काम करने के अलावा उन्होंने फिल्म ‘हेल फेस्ट’ की कहानी भी लिखी है। ‘ल्यूक केज’ के अलावा उनके खाते में टेलीविजन की प्रसिद्ध ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ फ्रेंचाइजी और आगामी ‘जुपिटर्स लीगेसी’ की सीरीज का लेखन भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493