‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के रीमेक में नजर आएंगी संजना सांघी

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। संजना सांघी को 2014 की हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के हिंदी रीमेक के लिए चुना गया है।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। संजना सांघी को 2014 की हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के हिंदी रीमेक के लिए चुना गया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग 2018 के मध्य में शुरू होगी। इस फिल्म से कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म में ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान संगीत देंगे।

छाबड़ा ने एक बयान में कहा, “मैं ‘रॉकस्टार’ की कास्टिंग के दौरान संजना से पहली बार मिला था। वह ऊर्जा से भरपूर युवती थीं। कुछ सालों बाद वह कुछ विज्ञापनों के लिए कास्टिंग के काम से फिर जुड़ी। वह एक परिपक्व युवती के रूप में नजर आईं और मैं देखकर हैरान रह गया कि वह एक बैहतरीन कलाकार हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं फौरन इस बात को लेकर सुनिश्चित हो गया कि मैं एक दिन उसके साथ फिल्म बनाना पसंद करूंगा। जैसे ही ‘फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ की पटकथा तैयार हुई, मुझे वह इसके लिए बिल्कुल उपयुक्त लगीं। मैं इस प्रतिभाशाली लड़की के साथ मिलकर करिश्मा दिखाने का और इंतजार नहीं कर सकता।”

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रुचा पाठक ने कहा कि वह मुकेश निर्देशित पहली फिल्म में इस प्रतिभाशाली युवती को लॉन्च करने के लिए उत्सुक हैं।

‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ जॉन ग्रीन्स के उपन्यास पर आधारित है। इस हॉलीवुड फिल्म में शैलेन वूडली और एंसेल एलगोर्ट ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493