‘द फ्लड’ प्रवासियों के प्रति दया का भाव पैदा करेगी : लेना हेडी

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री लेना हेडी को उम्मीद है किउनकी नई फिल्म ‘द फ्लड’ दुनियाभर में प्रवासियों के मुश्किलों के प्रति समझ और दया भाव पैदा करेगी।

फिल्म में हेडी, वेंडी की भूमिका में हैं, इसमें वह एक ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारी की भूमिका में हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ से हेडी ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से आशा करती हूं कि हम कम से कम 10 लोगों के विचार बदल सकें और लोग यह समझ सकें कि जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है, वे कैसा अनुभव करते हैं। इससे लोगों में समझ, करुणा और दया का भाव पैदा हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493