‘द बिग बैंग थ्योरी’ के 13वें सीजन पर चर्चा

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के लोकप्रिय हास्य धारावाहिक ‘द बिग बैंग थ्योरी’ का 12वां सीजन सितंबर में प्रसारित होगा और ऐसी खबरें हैं कि इसके 13वें सीजन पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, टीसीए समर प्रेस टूर के दौरान रविवार को सीबीएस एंटरटेंमेंट के प्रमुख केली काह्ल ने कहा कि कंपनी और शो के निर्माता वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन ने पहले ही शो के अगले सीजन पर चर्चा शुरू कर दी है।

केली ने कहा, “हम इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि यह अंतिम वर्ष है। हम वार्नर ब्रदर्स के साथ शो को नवीनीकृत करने की शुरुआती चर्चा में हैं।”

शो भारत में जी कैफे पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493