द बीटल्स, पिंक फ्लॉइड के सम्मान में प्रस्तुति देंगे फरहान

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार-अभिनेता व गायक फरहान अख्तर का कहना है कि वह राजस्थान के रणथम्भोर में संगीत के दिग्गजों पिंक फ्लॉइड, द बीटल्स और गायक डेविड बोवी के सम्मान में प्रस्तुति देंगे।

अभिनेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “रणथम्भोर महोत्सव के लिए रवाना..उन बैंड, गायकों और गीतकारों के सम्मान में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हूं, जिन्होंने संगीत में मेरी समझ को प्रभावित किया है। द बीटल्स, पिंक फ्लॉइड, डेविड बोवी, बॉब डिलन, जेथ्रो टल और कई अन्य..। मुझे शुभकामनाएं दीजिए।”

तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन शुक्रवार से लेकर 21 जनवरी तक रणथम्भोर के नाहरगढ़ पैलेस में होगा।

महोत्सव में फिडलर्स ग्रीन, त्रिथा सिन्हा और फरान एंसेंबल भी प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493