‘द ब्रेव’ बेहद विविधतापूर्ण शो है : माइक वोगल

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता माइक वोगल का कहना है कि उनका टीवी शो ‘द ब्रेव’ अपनी प्रकृति में बेहद विविधतापूर्ण है और सकारात्मक संदेश देने पर ध्यान केंद्रित करता है।

वोगल ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “सबसे पहले इस शो को लेकर मुझे इस बात ने आकर्षित किया कि मैं सैन्य परिवार से आता हूं। इसलिए उनकी कहानियों के साथ न्याय करने में सक्षम होना और उनके सम्मान में कहानियों को सही से दर्शाने की उम्मीद करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

‘द ब्रेव’ सैन्य नायकों की जटिल दुनिया के बारे में है, जो दुश्मनों के पीछे सबसे चुनौतीपूर्ण और खतरनाक मिशन को अंजाम देते हुए अपनी निजी जिदंगी का बलिदान कर देते हैं।

अमेरिका के साथ भारत में इस शो का प्रीमियर 30 सितम्बर को एएक्सएन चैनल पर होगा।

वोगल ने कहा, “अलग जाति व धर्म की पृष्ठभूमि वाले कलाकारों के साथ हमारा शो बहुत विविधतापूर्ण है..अभी दुनिया में चारों ओर बुरी चीजें हो रही हैं और मुझे लगता है कि लोगों पर इसका असर पड़ रहा है और वे खुद को एक साथ मानवता से जोड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारी छोटी सैन्य इकाई यह दर्शाती है।”

शो में ऐन हेश, डिमेत्रियस ग्रॉस और सोफिया परनस भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493