मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। दीपक आनंद की फिल्म ‘द रैली’ अब दो सप्ताह बाद 8 सितंबर को रिलीज होगी।
यह फिल्म 25 अगस्त (शुक्रवार) को रिलीज होनी थी। तकनीकी कारणों से फिल्म रिलीज में देरी हुई।
फिल्म निर्माता रोहित कुमार ने एक बयान में कहा, “हमने घोषित तारीख पर फिल्म रिलीज करने की पूरी कोशिश की, लेकिन तकनीकी कारणों से देरी हो गई। मेरा मानना है कि जो होता है अच्छे के लिए होता है और यह देरी निश्चित रूप से हमें अधिक स्क्रीन और एक बड़ी रिलीज देगी।”
‘द रैली’ हिमालयी रैली पर आधारित है। मिर्जा और अरशिन इस फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं।
फिल्म में साचिन छाबड़ा और शेजाली शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath