लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘फास्ट 8’ के अपने किरदार ‘ल्यूक हॉब्स’ की पहली झलकी शेयर की है।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ड्वेन ने शनिवार को इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फोटो शेयर की।
फोटो में ल्यूक (ड्वेन) जींस व चमड़े की जैकेट पहने नजर आ रहा है। ड्वेन ने इसके कैप्शन में लिखा, “जब आप एक आदमी से उसका सब कुछ छीन लेते हैं, तो उसके लिए वापसी बहुत अहम हो जाती है और कभी-कभी यह बहुत खौफनाक होता है।”
‘फास्ट 8’ मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की अगली पेशकश है। ड्वेन सबसे पहले फ्रें चाइजी की पांचवीं फिल्म ‘फास्ट फाइव’ में नजर आए थे और तभी से इसका हिस्सा हैं।
dharmpath.com dharmpath