‘द रॉयल्स’ की अभिनेत्रियों ने श्वैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘द रॉयल्स’ की अभिनेत्रियों और महिला कर्मचारियों ने संचालक मार्क श्वैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, अभिनेत्रियों और महिला कर्मचारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि उनका लगातार यौन उत्पीड़न किया गया। इस बयान पर 25 अभिनेत्रियों और महिला कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया, “यह बयान उन महिलाओं की आवाज हैं, जो ‘द रॉयल्स’ में शामिल थीं। ये शो के रनर के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देना चाहती हैं। श्वैन को लगता है कि वह ऐसे माहौल में अपनी ताकत का दुरुपयोग कर सकता है और ऐसा करके वह महिलाओं के ऊपर ज्यादा प्रभाव डाल सकता है। महिलाओं ने महसूस किया कि ऐसा माहौल उनके लिए ठीक नहीं है।”

इससे पहले, श्वैन के पिछले टीवी शो ‘वन ट्री हिल’ की 18 अभिनेत्रियों व कर्मचारियों ने भी एक पत्र जारी कर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोबारा आरोप लगने पर दो दिन बाद ही श्वैन को ‘द रॉयल्स’ के शो-रनर पद से हटा दिया गया है।

अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ली ने गुरुवार को ट्वीट किया था, “मुझे लग रहा है कि मैंने एक युवा सहकर्मी के साथ बुरा होने दिया। शायद मैं उनकी मदद कर सकती थी। मैं मदद करती, लेकिन मुझे यह वाकया पता नहीं था।”

हर्ली ने लिखा, “मैंने 30 साल के अपने फिल्मी और टीवी करियर में कभी डर या बुरा बर्ताव महसूस नहीं किया। इसमें मार्क श्वैन के साथ काम करने के दिन भी शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493