‘द वस्र्ट डे’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखेंगी नीतू

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू चंद्रा हॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत के लिए तैयार हैं। वह एक शॉर्ट फिल्म ‘द वस्र्ट डे’ से हॉलीवुड में कदम रखेंगी।

एक बयान के अनुसार, इस कॉमेडी फिल्म का लेखन और निर्देशन बुल्गारिया के फिल्मकार स्टानिस्लावा आईवी ने किया है।

अपने किरदार के बारे में नीतू ने बताया, “मेरे लिए 2019 की शुरुआत अद्भुत है। इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ कर मैं काफी रोमांचित हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिला। यह मेरा पहला निगेटिव किरदार है, वो जंगली है, दिलचस्प है, विलेन है।”

नीतू के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से उनमें काफी बदलाव आया है। यह प्रोजेक्ट उनके लिए काफी खास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493