लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मॉडल बेला हदीद इस बात से बेहद दुखी हैं कि उनके पूर्व प्रेमी व गायक द वीकेंड उन्हें पूरी तरह से भुला कर अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।
वह फिलहाल गायिका सेलेना गोमेज को डेट कर रहे हैं।
एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन’ को बताया, “वह द वीकेंड को नहीं भुला पाई हैं। वह अभी भी उन्हें प्यार करती हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन वह सेलेना के साथ उनके रोमांस से दुखी हैं। वह द वीकेंड और सेलेना के बीच चल रहे रोमांस के बारे में चारों ओर हो रही गॉसिप से परेशान हैं।”
सूत्र ने आगे कहा कि हदीद को अभी भी वीकेंड से जुड़ाव महसूस होता है और ऐसे में सेलेना गोमेज के साथ गायक को देखकर वह दुखी व आहत हैं।
इस हफ्ते की शुरुआत में सैंटा मोनिका के एक इटैलियन रेस्तरां के बाहर द वीकेंड और गोमेज एक-दूसरे को चुंबन करते नजर आए थे। हदीद ने गोमेज को इंस्टाग्राम पर फौरन अनफॉलो कर दिया।
dharmpath.com dharmpath