द वीकेंड की प्रस्तुति देखने नीदरलैंड पहुंची सेलेना

लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज अपने कथित प्रेमी द वीकेंड के संगीत कार्यक्रम को देखने के लिए नीदरलैंड पहुंची हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, गोमेज गायक के संगीत कार्यक्रम शुरू होने के 24 घंटे पहले एम्सटर्डम पहुंचीं। द वीकेंड राजधानी में ‘स्टारबॉय : लीजेंड ऑफ द फॉल टूर’ के हिस्से के रूप में कार्यक्रम पेश करेंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, गोमेज राजधानी में स्थित कार्यक्रम स्थल जिगो डोम में द वीकेंड की प्रस्तुति देखने जाएंगी और इस यूरोपीय टूर के दौरान उनका हौसला बढ़ाएंगी।

सूत्र ने कहा, “वह (गोमेज) वहां उनसे मिलने गई हैं। वह एम्सटर्डम में होने वाले उनके (द वीकेंड) शो में शामिल होंगी।”

गोमेज हालांकि व्यस्त कार्यक्रम के चलते ज्यादा समय एम्सटर्डम में नहीं रुकेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493