मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ के प्रतियोगियों से मुलाकात की।
अयात नामक प्रतियोगी ने अन्य प्रतियोगी हरवीर के साथ ‘भाभी जी घर पर हैं’ के सेट का दौरा किया। हरवीर इंदौर से हैं, जो अभिनेत्री का गृहनगर है।
शुभांगी बच्चों से मिलकर काफी खुश हुईं।
शुभांगी ने कहा, “मैं ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ देखूंगी और कहना चाहूंगी कि इतनी कम उम्र में बच्चे कितने प्रतिभाशाली हैं। अयात ने मेरे सामने ‘उनसे मिली नजर’ गाया और उन्हें सुनना काफी उत्साहजनक है। मैं उन्हें शो के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगी।”
उन्होंने कहा, “हरवीर इंदौर से है। उनके लिए मेरे दिल में खास जगह है। मैंने उनकी प्रस्तुति देखी और वह बहुत अच्छा गाते हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगी और उनके जीतने की कामना करूंगी।”
dharmpath.com dharmpath