‘द वॉयस इंडिया’ की प्रतियोगी को देख अलका हुईं उत्साहित

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। गायिका अल्का याज्ञनिक लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ में कुमार सानू के साथ अतिथि के तौर पर दिखाई देंगी।

वह अकोला की रसिका बोरकर की प्रस्तुति देख उत्साहित हो गईं।

रसिका याज्ञनिक की प्रशंसक है और वह सेमीफाइनल एपिसोड में अपनी आदर्श को देख हैरान रह गईं।

याज्ञनिक ने कहा, “यह मंच हमें इस तरह के महत्वाकांक्षी गायकों से मिलने का अवसर प्रदान करता है और यह अद्भुत है। मैं आभारी हूं कि ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ इस तरह के गायकों को अवसर प्रदान करता है। मुझे रसिका की प्रस्तुति पसंद है और मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ में सानू और याज्ञनिक वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार को एंडटीवी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493