मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कई समारोहों में सफलतापूर्वक प्रदर्शन के बाद, दुनिया की पहली ओपन कैप्शन फिल्म ‘द साइलेन्ट हिरोज’ अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
फिल्म 13 बहरे बच्चों की कहानी पर आधारित है, जिसमें पर्वतारोहण के माध्यम से साबित किया गया है कि वह विकलांग नहीं हैं और अलग चीजों को करने में सक्षम हैं।
ओपन कैप्शन फिल्म के ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ को बधिर लोग भी देख और सुन सकेंगे।
इस प्रारूप के बारे में बात करते हुए निर्देशक महेश भट्ट ने आईएएनएस को कहा, “ओपन कैप्शन फिल्म का उपशीर्षक स्क्रीन पर दिखाई देगा। ओपन कैप्शन फिल्म में ना सुन पाने वाले दर्शकों के लिए स्क्रीन पर शीर्षक, संवाद वर्णनकर्ता, ध्वनि प्रभाव और संगीत दिखाया जाएगा।”
फिल्म के शीर्षक के बारे में बताते हुए निर्देशक ने कहा, “मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि वह असहाय नहीं है और ना ही बोझ हैं। चुप होना उनकी कमी नहीं है और वह अभी भी हीरो हैं, जिसने मुझे फिल्म ‘द साइलेन्ट हीरोज’ नाम रखने के लिए प्रोत्साहित किया।”
फिल्म ‘द साइलेन्ट हीरोज’ एक साहसिक थ्रिलर है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू प्रमाण-पत्र मिल चुका है।
dharmpath.com dharmpath