‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए प्रियंका दिल्ली में

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस निर्देशित ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस निर्देशित ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम..’द स्काई इज पिंक’।”

उन्होंने अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के दिन।”

सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं।

फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं। इसकी कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) बनीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493