‘द स्पॉन्जबॉब मूवी’ की रिलीज 2020 तक टली

लॉस एंजेलिस, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रोडक्शन बैनर पैरामाउंट पिक्च र्स ने ‘द स्पॉन्जबॉब स्क्वायरपैंट्स’ की रिलीज तिथि 2019 से आगे बढ़ाकर 31 जुलाई, 2020 कर दी है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘द स्पॉन्जबॉब मूवी’ नामक एनिमेटेड फिल्म के साथ पॉल टिबिट की वापसी की घोषणा हुई। इसमें टॉम केनी, क्लेन्सी ब्राउन, रॉजर बम्पास, बिल फेजरबाक और कैरोलिन लॉरेंस जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

टिम किर्बी द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा जॉन एल्टस्कुलर, डेव क्रिंस्की और नॉक्सविल ने तैयार की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493