धनुष की अगली फिल्म का नाम ‘कोडी’

चेन्नई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने शानदार अभिनय और अलग-अलग किरदारों के लिए मशहूर दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता धनुष की अगली तमिल फिल्म का नाम तय हो गया है। यह ‘कोडी’ होगी।

इसकी घोषणा शुक्रवार को अधिकारिक तौर पर की गई। बताया जाता है कि फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर होगी।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म की शूटिग इस माह के आखिर में शुरू होगी।

फिल्म का निर्देशन दुरई सेंथिल कुमार करेंगे। इसमें धनुष के अतिरिक्त तृषा कृष्णन और शामली भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी।

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री तृषा अपने करियर में पहली बार इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म का निर्माण धनुष और वेट्रीमारन साथ मिलकर कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493