धनुष की अच्छी मित्र हैं सासू मां

चेन्नई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष ने गुरुवार को अपनी सासू मां लता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपनी अच्छी मित्र बताया।

धनुष ने ट्वीट किया, “मैं अपनी अच्छी दोस्त को बधाई देता हूं, जिसके आनन्दित और सकारात्मक व्यवहार का मैं वास्वत में कायल हूं। जन्मदिन मुबारक हो लता रजनीकांत मां।”

धनुष की शादी रजनीकांत व लता की बेटी ऐश्वर्या से हुई है।

रजनीकांत व लता की दूसरी बेटी सौंदर्या ने भी ट्विटर पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी।

सौंदर्या ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक, मेरी सबसे अच्छी मित्र, मार्गदर्शक, शिक्षक और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां। मैं आपको प्यार करती हूं।”

पूर्व गायिका और इस वक्त उद्यमी लता व रजनीकांत की शादी को 36 साल हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493