चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। धनुष की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘एन्नाई नोक्की पाय्युम थोटा’ अगले साल वैलेंटाइंस डे सप्ताह के अंत में रिलीज होगी। यह फिल्म वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित है।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। बाकी फिल्म अगले कुछ सप्ताह में पूरी हो जाएगी। फिल्म निर्माता अगले साल वैलेंटाइन डे सप्ताहांत में फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।”
मेघा आकाश द्वारा अभिनीत फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई है।
फिल्म का पहला पोस्टर रविवार को जारी किया गया। इसमें धनुष दो अवतारों में नजर आए- एक मूछ के साथ और दूसरा बगैर मूछ के।
dharmpath.com dharmpath