धनुष की फिल्म नहीं छोड़ी : कीर्ति सुरेश

चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने स्पष्ट किया है कि वह फिल्मनिर्माता प्रभु सोलोमन की फिल्म से जुड़ी हुई हैं। इसमें धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है।

कीर्ति ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से फैली हैं। मैं अभी भी इस फिल्म का हिस्सा हूं और मैं इसके लिए शूटिंग कर रही हूं।”

इस फिल्म में धुनष रसोई (पैंट्री) कर्मचारी का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म की कहानी चेन्नई से दिल्ली जाने वाली एक एक्सप्रेस रेल गाड़ी पर आधारित है।

इस फिल्म नें हरीश उथ्थमन्न खलनायक के किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग असम तथा अन्य जगहों पर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493