चेन्नई, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता धनुष की आगामी तमिल फिल्म में चर्चित हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्राफर रोजर युआन स्टंट देंगे। वह ‘स्काईफॉल’, ‘बैटमैन बिगिन्स’ और ‘शंघाई नून’ जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों में स्टंट दे चुके हैं।
धनुष की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। फिल्म की टीम ने एक आधिकारिक बयान में रोजर के फिल्म के सेट पर पहुंचने और कुछ दृश्यों की शूटिंग शुरू करने की पुष्टि की।
फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन कर रहे हैं। इसमें धनुष की जोड़ीदार अभिनेत्री कीर्ति सुरेश हैं।
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो दुरंतो एक्सप्रेस से दिल्ली से चेन्नई का सफर करता है। कहा गया है कि धनुष इसमें पैंट्री (रेलवे रसोई) कर्मी की भूमिका निभाएंगे।
धनुष के जल्द शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। वह इस वक्त अपनी तमिल फिल्म ‘माड़ी’ के प्रचार और ‘वीआई2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath