धनुष की ‘मारी 2’ पर जल्द काम शुरू होगा

चेन्नई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। धनुष की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘मारी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता रोबो शंकर और विनोद फिल्म के सीक्वल के साथ वापसी करेंगे। वर्तमान में इसकी पटकथा पर काम चल रहा है। ‘मारी 2’ की शूटिग अगले साल से शुरू होगी।

बालाजी मोहन फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अभी निश्चित नहीं है कि पहली फिल्म की पूरी टीम ही सीक्वल में काम करेगी या नहीं। हालांकि, रोबो शंकर और विनोद अपनी मूल भूमिका दोहराएंगे करेंगे। बाकी के कलाकारों का चयन कुछ सप्ताह में होने की उम्मीद है।”

‘मारी’ में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा चुकीं काजल अग्रवाल द्वारा भी फिल्म के सीक्वल पर हामी भरना बाकी है।

‘मारी’ में धनुष धोती पहने और मूंछों के साथ दिखाई दिए थे।

यह फिल्म धनुष के वुंडरबार फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493