धनुष कुशल अभिनेता हैं : अमिताभ

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह फिल्म ‘शमिताभ’ के अपने सह-कलाकार धनुष के अभिनय की हमेशा प्रशंसा करते हैं।

अमिताभ ने संवाददाताओं से कहा, “एक अभिनेता के तौर पर मैं हमेशा उनकी प्रशंसा करता हूं। मैंने उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों को देखा है। मैंने ‘रांझणा’ भी देखी है। वह एक बहुत कुशल अभिनेता और बड़े स्टार हैं।”

72 वर्षीय अभिनेता के मुताबिक, इस किरदार के लिए धनुष का चुनाव अद्भुत है। ‘शमिताभ’ में धनुष के किरदार के लिए पहले शाहरुख खान को प्रस्ताव दिया गया था।

अमिताभ ने कहा, “अब, जब मैंने अपनी फिल्म को करीब-करीब देख लिया है। मुझे ऐसा महसूस होता है कि धनुष को चुनना सबसे अच्छा फैसला था।”

‘शमिताभ’ को आर. बालाकृष्णन बाल्की ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अक्षरा हासन भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493