धनुष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से जुड़ेंगी नाडिया?

चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बतौर निर्देशक धनुष की पहली फिल्म ‘पावर पांडी’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए दिग्गज अभिनेत्री नााडिया को लिया गया है। नाडिया इससे पहले तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘अ आ’ में नजर आई थीं।

फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्र ने बताया, “नाडिया को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुन लिया गया है। उनकी जोड़ी अभिनेता राजकिरण के साथ होगी। वह महीने के अंत से शूटिंग शुरू करेंगी।”

फिल्म की पटकथा का लेखन और निर्माण भी धनुष कर रहे हैं। फिल्म में प्रसन्ना और छाया सिंह सहायक भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के लिए सीन रोल्डन धुन बना रहे हैं, जबकि आर. वेलराज छायांकन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493