धनुष ने तमिल बोलने में मदद की : अमार्या

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म ‘इसक’ से प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री अमार्या दस्तूर ‘अनेगन’ से तमिल फिल्मोद्योग में कदम रख रही हैं। उनका कहना है कि उनके सह-अभिनेता धनुष ने भाषा संबंधी बाधा को दूर करने में उनकी मदद की।

अमार्या ने आईएएनएस को बताया, “मैंने जब शूटिंग शुरू की तो मुझे तमिल का एक भी शब्द नहीं आता था। मैं अपनी लाइनों में उलझ जाया करती। धनुष आगे बढ़ते और लाइनें बोलने में मेरी मदद करते। वह मुझे सही उच्चारण बताने के लिए शब्दों को बड़े धर्य के साथ बोलते।”

उन्होंने कहा, “वह मुझे बताते कि लाइनें बोलते समय उलझना या अटकना आम बात है। वह मुझे याद दिलाते कि उन्हें भी बॉलीवुड में ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। उनकी बातों ने मुझे बहुत प्रेरित किया।”

के.वी. आनंद निर्देशित ‘अनेगन’ 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमार्या की तिहरी भूमिका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493