धनुष ने तेलुगू फिल्म ‘थिक्का’ के लिए गीत गाया

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ‘वाय दिस कोलावरी’, ‘मारी थरा लोकल’ और ‘ओह ओह’ जैसे हिट तमिल गीत गा चुके अभिनेता धनुष ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘थिक्का’ के लिए एक गीत की रिकॉर्डिग की है।

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ‘वाय दिस कोलावरी’, ‘मारी थरा लोकल’ और ‘ओह ओह’ जैसे हिट तमिल गीत गा चुके अभिनेता धनुष ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘थिक्का’ के लिए एक गीत की रिकॉर्डिग की है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “धनुष ने फिल्म का शीर्षक गीत गाया है। यह पहली बार है जब उन्होंने संगीतकार थमन द्वारा तैयार गीत गाया है।”

थमन ने मंगलवार को गीत की रिकॉर्डिग के बाद ट्विटर पर धनुष के साथ एक तस्वीर साझा की।

धनुष ने ज्यादातर गीत तमिल में गाए हैं। लेकिन अब उन्होंने अन्य भाषाओं में भी गीत गाने शुरू कर दिए हैं।

पिछले साल उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘वज्रकाया’ में एक गीत गाया था।

धनुष फिलहाल तमिल फिल्म ‘वड़ा चेन्नई’ की शूटिंग कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493