धनुष ने स्वरा को नए पोस्टर के लिए बधाई दी

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष ने सोमवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर को नई फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ के नए पोस्टर के लिए बधाई दी।

दोनों ने साल 2013 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रांझना’ में एक साथ काम किया था तभी से दोनों अच्छे दोस्त हैं।

धनुष ने ट्वीट किया, “स्वरा शानदार दिख रही हो। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक बार फिर हम पर तुम्हारा जादू चलेगा।”

करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में स्वरा भव्य रूप में दिख रही हैं। वह फिल्म में एक गायिका के किरदार में हैं, जो आरा की रहने वाली है।

इस फिल्म के निर्देशक दरभंगा के अविनाश दास हैं। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493