चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता धनुष को पेय पदार्थ 7अप का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इसका स्लोगन ‘तू अप तो दुनिया अप’ बनाया गया है।
पेप्सिको इंडिया के मार्केटिंग विभाग में वरिष्ठ निदेशक रुचिरा जेटली ने कहा, “हम धनुष के अपने साथ जुड़ने से रोमांचित हैं।”
वहीं, धनुष ने भी इस प्रचार अभियान से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “इस तरह के अभियान के लिए अक्सर हमें खुद को बदलना पड़ता है, लेकिन मैं खुश हूं कि यह अभियान लोगों को अपनी पहचान बदलने के लिए नहीं कहता, बल्कि उन्हें उनके मूल स्वरूप में रहने देता है।”
ब्रांड के नए वीडियो, जिसमें धनुष को दिखाया गया है, का निर्देशन प्रख्यात छायाकार राजीव मेनन ने किया है।
7अप अब नए लोगो डिजाइन और पैकेजिंग के साथ वर्ष 2015 में 140 से अधिक देशों में बिकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath