धरती की सरहद नापने को नासा शुरू करेगा गोल्ड मिशन

वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़ी एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने गुरुवार को ग्लोबल स्केल ऑब्जव्रेशंस ऑफ द लिंग एंड डिस्क अर्थात गोल्ड मिशन लांच करेगा। इस मिशन का मकसद अंतरिक्ष में पृथ्वी की सरहद जानने का प्रयास करना है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को कहा कि यह नासा का पहला मिशन है जिसके तहत वह कोई उपकरण व्यावसायिक रूप से अंतरिक्ष में भेजेगा। इस मिशन में एसईएस-14 व्यावसायिक संचार उपग्रह छोड़ा जाएगा।

गोल्ड मिशन के प्रमुख अन्वेषणकर्ता रिचर्ड एस्टेस ने कहा, “वाह्य वायुमंडल पूर्व कल्पना से ज्यादा परिवर्तनशील है लेकिन हम विभिन्न कारकों के बीच अंतरक्रिया को नहीं जान पाते हैं।” उन्होंने बताया कि इस मिशन से यह स्पष्ट होगा कि विभिन्न प्रकार के गतिमान पिंड कैसे मिलते हैं और एक दूसरे पर प्रभाव डालते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493