धर्मशाला, अमृतसर के लिए स्पाइसजेट की अतिरिक्त उड़ानें

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। किफायती श्रेणी की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली-धर्मशाला और दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर 15 मई से दो अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी।

कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी संजीव कपूर ने एक बयान में कहा, “गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं और अमृतसर तथा धर्मशाला गंतव्य के लिए मांग बढ़ने का अनुमान है। नई उड़ानें शुरू करने से बढ़ी हुई मांग पूरी करने में मदद मिलेगी।”

अतिरिक्त उड़ानों का संचालन 30 जून तक होगा।

अमृतसर और धर्मशाला देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं। अमृतसर में प्रमुख तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर है, जहां आम तौर पर रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। धर्मशाला तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की पीठ है और यह एक पर्वतीय पर्यटन केंद्र भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493