धर्मशाला, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार से धर्मशाला में शुरू हो रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने शुक्रवार को एक बैठक में यह फैसला किया।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ होने वाले चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए शमी और अय्यर को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी।
dharmpath.com dharmpath