धर्मेद्र ने ‘रेस 3’ के लिए सलमान को शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने सुपरस्टार सलमान खान को उनकी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के लिए शुभकामनाएं दीं।

धर्मेद्र ने बुधवार को ‘दबंग’ अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की।

धर्मेद्र ने लिखा, “हवा में गर्मी बहुत ज्यादा है, नजर ना लगे। सलमान को प्यार, ‘रेस 3’ के लिए शुभकामनाएं।”

यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें धर्मेद्र के बेटे बॉबी देओल भी सलमान के साथ नजर आ रहे हैं।

मारधाड़ से भरपूर ‘रेस 3’ रमेश एस. तौरानी और सलमान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म में अनिल कपूर, जैकलिन फर्नाडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493