धवन का स्थान लेंगे करुण नायर

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम और तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम और तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है।

बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।”

धवन को दूसरे टेस्ट मैच में ट्रेंट बाउल्ट की गेंद पर चोट लग गई थी। भारत ने यह टेस्ट मैच 178 रनों से जीत श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है।

तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से इंदौर में खेला जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493