धाराप्रवाह उर्दू बोलना चाहते हैं रोहित

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ऐतिहासिक हास्य टीवी शो ‘चतुर और चालाक, बीरबल और विराट’ में विराट की भूमिका निभा रहे रोहित खुराना उर्दू सीखना चाहते हैं।

इससे पहले ‘उतरन’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके 31 वर्षीय रोहित का मानना है कि यदि वह धाराप्रवाह उर्दू बोलना सीख लेते हैं, तो वह अपने किरदार को और भी ज्यादा मनोरंजक और हास्य से भरपूर बना सकेंगे।

रोहित ने एक बयान में कहा, “विराट ऐसा किरदार है, जिसमें इससे पहले दर्शकों ने मुझे नहीं देखा है। एक चीज जो मैं चाहता हूं, वह यह कि अपनी उर्दू सुधार लूं। चूंकि मेरा किरदार ऐतिहासिक दौर का हैं, तो मुझे यकीन है कि धाराप्रवाह उर्दू से मेरे किरदार का हास्य और मनोरंजन बढ़ेगा।”

धारावाहिक ‘चतुर और चालाक, बीरबल और विराट’ का प्रसारण बिग मैजिक चैनल पर हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493