मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्य का कहना है कि भारतीय टेलीविजन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ‘बहू’ का किरदार निभाना जरूरी है।
देवोलिना ने कहा, “जब से धारावाहिक (‘साथ..’) बंद हुआ है, लोग मुझसे पूछते हैं कि मुझे किस तरह की भूमिकाएं पसंद हैं। मैं सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाना चाहती हूं। भारतीय टेलीविजन पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आपको ‘बहू’ बनने की आवश्यकता है। यह आम बात है।”
धारवाहिकों के अलावा, वह नृत्य आधारित रियलिटी शोज के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath